डीएम वन्दना सिंह द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु तैयार की गई लघु फ़िल्म की गई लॉंच

ख़बर शेयर करें

आज दिन शुक्रवार 01 मार्च,2024 को एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के लाल बहादुर शास्त्री हॉल, हल्द्वानी में डीएम वन्दना सिंह द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु तैयार की गई लघु फ़िल्म लॉंच की गई। फ़िल्म सुरेश अधिकारी, कॉर्डिनेटर, स्वीप के निर्देशन में शिवानी, ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी द्वारा तैयार की गई।
डीएम द्वारा फ़िल्म की बहुत सराहना की गई, भविष्य में इस फ़िल्म को जनपद के सभी मल्टीप्लेक्स, केबल टीवी इत्यादि के माध्यम से प्रसारित कर मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा। विमोचन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय , नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, अपर ज़िलाधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी, स्वीप टीम की जिला कोर कमेटी के सदस्य गौरी शंकर काण्डपाल, ललित मोहन पांडे , राकेश लाल सहित 250 नोडल/ सहायक नोडल उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे द्वारा बताया गया कि स्वीप टीम इस प्रकार के नवाचार मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में जोड़ने हेतु सहायक सिद्ध होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page