मण्डलायुक्त दीपक रावत ने तहसील कालाढूंगी का किया औचक निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

कालाढूंगी – मण्डलायुक्त दीपक रावत ने बुधवार को तहसील कालाढूंगी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होने तहसील परिसर में गन्दगी देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए तुरन्त सफाई कराने के निर्देश उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को दिये।
आयुक्त श्री रावत ने अभिलेखों, उपस्थित पंजिका, अन्य पंजिकाओं का निरीक्षण किया व सुरक्षित-सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिये। उन्होेने ई-डिस्ट्रीक स्वान का भी निरीक्षण किया व ऑनलाईन व्यवस्था की जानकारियां ली। उन्होेने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार से चुनावी तैयारियों के बारे में व पोलिंग बूथों एंव उनमें व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारियां ली। निरीक्षण दौरान उपजिलाधिकारी रेखा कोहली, तहसीलदार प्रियंका रानी सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page