नैनीताल- ऊंचाई की चोटियों मेें हिमपात से पर्यटकों की तादाद में बढ़ने की संभावना

ख़बर शेयर करें

मौसम विभाग की चेतावनी हुई सच ।  कुमाऊं के लगभग सभी जिलों में दोपहर से गरज.चमक के साथ शुरू हुई बारिश ने दिसम्बर का अहसास करा दिया। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा  रहा और गुरूवार दोपहर बाद से बारिश जारी है। नैनीताल  में सीजन का पहला हिमपात का अहसास हो चुका है  उॅचाई की चोटियों मेें हिमपात अब भी जारी है ऐसे में पर्यटकों के भी बड़ी तादाद में पहुंचने की संभावना बढ़ गई है।

गुरुवार को नैनीताल जिले के साथ तराई.भाबर में बादल छाए रहे। हिमालय से आ रही ठंडी हवाओं से हल्द्वानी का अधिकतम तापमान  में गिरावट आ गयी। कुमाऊं के कई जिलों में बारिश व बर्फबारी हो रही है। इसके साथ हाडकंपाने वाली ठंडक ने भी दस्तसक दे चुकी  है। वहीं शुक्रवार सुबह तापमान में गिरावट आने के कारण ठंड से मेें काफी बढ़ोत्तरी हो चुकी है। किलबरी, स्नो व्यू, पंगुट व हिमालय दर्शन के साथ मुक्तेश्वर में  हिमपात के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है  हालांकि बुद्ववार को धूप देखने को मिली थी।

सरोवर नगरी में गुरुवार से ही सर्द हवा के साथ ही आसमान में घने बादलों से घिरा रहा । हल्की बूंदाबांदी भी हुई जिससे ठंड में खासा इजाफा हो गया है। ठंड से राहत पाने के लिए लोगों को दिन में ही अंगेठी व हीटर का सहारा लेना पड़ा। वहीं गुरूवार की दिन के बाद  शुरू हुए बारिश और ओलो के कारण अचानक से गलन बढ़ गई। सैलानियों को भी ठंड से दो चार होना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 12 व न्यूनतम चार से पांच डिग्री सेल्सियस रहा।
सरोवर नगरी में गुरूवार की रात से को मौसम पहला हिमपात हुआ। सुबह से ही नगर में बारिश होने के साथ ओलों की वर्षा हो रही है। दोपहर बाद ऊंचाई वाले इलाकों स्नोव्यूए किलबरीए नैनापीकए बिड़ला क्षेत्रए अयारपाटाए हिमालय दर्शन और आसपास बर्फबारी शुरू हो गई।
मौसम वैज्ञानिकों ने देर रात और बर्फ गिरने की संभावना जताई जा रही है। बारिश और बर्फ से नैनीताल में ठंड काफी बढ़ गई है। इधर बर्फबारी के चलते आसपास के क्षेत्रों से काफी पर्यटक नैनीताल पहुंचने लगे थे।
जनवरी में यह मौसम का पहला हिमपात हुआ है। सभी पहाड़ियों के अलावा पेड़ों मकान और गाड़ियां बर्फ से लकदक हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page