53 पव्वे देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें
एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु व निर्देशित किया गया है । 
 इसी क्रम में विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दानू देवता मंदिर रोला दमुवाढुगा काठगोदाम से जीतू पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल निवासी कुमाऊं कॉलोनी* नियर शिवम मेडिकल स्टोर दमुवाढुंगा काठगोदाम जनपद नैनीताल को 53 पव्वे देसी शराब अंगूर मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया।  

 उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या –91/2024 धारा 60 EX ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।  

पुलिस टीम-

1- उ0नि0 महेंद्र राज सिंह, प्रभारी चौकी दमुवाढुंगा काठगोदाम
2- कानि0 भुवन चंद्र
3- कानि0 बसंत कुमार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page