शिव मंदिर के दान पात्र से चोरी करने वाले इस चोर को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी 29 जनवरी विक्रम अधिकारी निवासी पॉलीसीट काठगोदाम ने काठगोदाम थाने में आकर तहरीर दी कि 28 जनवरी की रात्रि में पॉलीसीट में स्थित शिव मंदिर में घुसकर अज्ञात चोर द्वारा दान पात्र तोड़कर दान की राशि चोरी की गई है। वादी की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा थाना काठगोदाम में मु0 एफआईआर नं0 12/25 धारा 305/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना Si दिलीप कुमार चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम के सुपुर्द की गई। मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक बिष्ट के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा 29 जनवरी की रात्रि में भद्यूनी रोड स्थित गोलूदेव मंदिर के पास से उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित चोर से मंदिर के दान पात्र से चुराए कुल 324 रुपए बरामद कर धारा 305/331(4)/317(2) BNS में गिरफ्तार* कर जेल भेजा गया।

गिरफ्तारी अभियुक्त
1- नंदन सिंह बिष्ट पुत्र बच्ची सिंह बिष्ट उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम भटखोला थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा।

बरामदगी-
1- कुल 324 रुपए के सिक्के व नोट

पुलिस टीम –
1-उ0नि0 दिलीप कुमार चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम।
2- हे0कानि0 सतनाम सिंह।
3-कानि0 रविंद्र राणा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page