नैनीताल पुलिस का जुए पर प्रहार लगातार👉सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलना पड़ा महंगा

ख़बर शेयर करें

एसएसपी नैनीताल के द्वारा जनपद नैनीताल में दीपावली पर्व के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की तथा बाहरी व्यक्तियों की चेकिंग हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु व निर्देशित किया गया है ।
एसपी सिटी हल्द्वानी तथा सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खेड़ा थाना काठगोदाम मय पुलिस टीम द्वारा 29 अक्टूबर को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान देवला तल्ला तिराहा दुकान के बाहर गोलापार काठगोदाम से 05 अभियुक्त गणों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त गणों के कब्जे से 15500/-रुपए तथा 52 ताश के पत्तों बरामद हुए।

उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या –113/2024 धारा 13 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page