घर से बिना बताए गए बालक को नैनीताल पुलिस ने सकुशल ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द

ख़बर शेयर करें
  आज 05 जुलाई को चौकी मल्ला काठगोदाम में आगन्तुक निवासी रावत गांव भीमताल द्वारा अवगत कराया कि उनका पुत्र उम्र-14 वर्ष कल 04 जुलाई को सांय 05:30 बजे से घर पर नहीं आया है तथा जानकारी मिली कि किसी कैंटर में बैठकर हल्द्वानी की ओर आ गया है।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम आगन्तुक के साथ तलाश,पूछताछ और cctv कैमरों को चैक किये जाने के उपरांत बालक को डिग्री कॉलेज हल्द्वानी के पास से सकुशल बरामद कर बालक की काउंसलिंग कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
    परिजनों द्वारा अपने पुत्र को सकुशल पाकर नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page