स्पा सेंटर में अवैध रूप से चल रहे सेक्स रैकेट के दौरान नैनीताल की पुलिस टीम ने छापा मारकर 03 महिलाओं व 03 पुरुषों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें


नैनीताल – दिन शनिवार 21 मई को सीओ यातायात विभा दीक्षित नैनीताल के निर्देशन में लता बिष्ट, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल नैनीताल के द्वारा मय पुलिस बल के moon light स्पा सेंटर की आ रही शिकायतों पर तत्काल उपरोक्त स्पा सेंटर में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उक्त स्पा सेंटर में तीन महिला एवं तीन पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने पर टीम द्वारा तत्काल कुल 06 लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान एक महिला दिल्ली नोएडा की रहने वाली पाई गई। महिलाओं एवं पुरुषों के विरुद्ध थाना मुखानी में अनैतिक व्यापार अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में म0उ0नि0 लता बिष्ट प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल, महिला कांस्टेबल नीतू चंदोला मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page