नैनीताल पुलिस का नशे पर वार लगातार👉 पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे इस व्यक्ति को 110 पाउच अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, दीपशिखा अग्रवाल,क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में 110 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है। 19 नवम्बर को थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चोरगलिया क्षेत्र उम्मेद राम पुत्र हयात राम निवासी नलई, थाना सितारगंज,जिला उधम सिंह नगर,उम्र 36 वर्ष के कब्जे से कुल 110 पाउच कच्ची शराब बरामद कर उक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

बरामदगी-110 पाउच कच्ची शराब

पुलिस टीम-
1- SI सुरभि राना
2-का0 भारत भूषण
3-हे0कानि0जगदीश सिंह

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page