हार-जीत की बाजी लगा कर सट्टेबाजी करने वालों पर नैनीताल की ताबड़तोड़ कार्यवाही

ख़बर शेयर करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में जुआ,सट्टे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी सम्बन्धित को दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रकाश चन्द्र नगर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी एवं थाना बनभूलपुरा में सट्टेबाजी करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

  उमेश कुमार मलिक प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में चौकी भोटिया पड़ाव द्वारा चैकिग के दौरान वन विभाग द्वितीय गेट फुटपाथ वर्कशाप लाईन हल्द्वानी में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल कर जीत-हार की बाजी  लगा रहे 04 व्यक्तियों के कब्जे से 52 पत्ते तास व फड़ से 2900 रूपये बरामद कर उक्त को गिरफ्तार किया है।
   उक्त के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही की गई है।
 वनभूलपुरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रिजाय खान उम्र52 वर्ष को उसके घर के पास ला0न0 18 से सट्टे की खाई बाडी करते हुए कब्जे से सट्टा पर्ची,पेन गत्ता व नगदी 1440 रुपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया । 
उक्त के विरूद्ध धारा- 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page