राष्ट्रीय स्तर पर नैनीताल की दीपा पाण्डे को मिला नारी शक्ति सम्मान

ख़बर शेयर करें

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज सेवा एवम बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करते हुए महिला सशक्तीकरण के प्रयासों हेतु नैनीताल की शिक्षिका दीपा पाण्डे को “पहला कदम फाउन्डेशन” नई दिल्ली द्वारा नारी शक्ति सम्मान द्वारा सम्मानित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पहला कदम फाउंडेशन ने देश भर से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों से उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओं को चयनित कर कोरोना को ध्यान में रखते हुए ई सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया

पहला कदम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ के अनुसार पूरे देश से श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं की जानकारी एकत्रित की गई। राष्ट्रीय सचिव अशोक वशिष्ठ व संरक्षक रमेश चंद्र शर्मा ने सभी सम्मानित होने वाली महिलाओं को शुभकामनाएं दी वह भविष्य में इसी प्रकार से सामाजिक गतिविधियों में लगे रहते हुए औरों को प्रेरित करने का आह्वान किया।

दीपा पाण्डे द्वारा विगत 20 वर्षों से प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका के रूप में सेवा दी जा रही हैं। इस दौरान उनके नेतृत्व में सुदूर ग्रामीण अंचल की बालिकाओं द्वारा राष्ट्रीय स्तर व उत्तर भारतीय स्तर तक कब बुलबुल उत्सवों एवं स्काउट गाइड शिविरों में 13 बार उत्तराखंड का सफल प्रतिनिधित्व किया जा चुका है। दीपा पाण्डे वर्तमान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय खैरना में कार्यरत हैं। साथ ही गाइड कैप्टन के रूप में भी अपनी स्वैच्छिक सेवायें प्रदान कर रही हैं। इनके द्वारा गाइड सैक्शन में प्री ए.एल.टी. कोर्स भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, एवम समय समय पर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों व जांच शिविरों में प्रशिक्षक के रूप में भी योगदान दिया जाता रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page