भवाली में कलश यात्रा के साथ नंदा सुनंदा महोत्सव की हुई शुरूवात

ख़बर शेयर करें

भवाली नगर में सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नंदा सुनंदा महोत्सव की शुरुआत हो गई। देवी मंदिर से महिलाओं व विभिन्न स्कूली बच्चों ने भव्य कलश यात्रा निकाली। बच्चे भगवान के अलग अलग रूपो में नजर आए। बाजार से रानीखेत रोड , भीमताल रोड , नैनीताल रोड में कलश यात्रा निकालकर माँ के जयकारे लगाए गए। जिससे क्षेत्र भक्तिमय हो गया। छोलिया नृत्य देख लोग मंत्र मुग्ध हो गए। बच्चों ने पहाड़ की संस्कृति पर झांकिया निकाली।

ओ नंदा सुनंदा तू देड़ है जाए माता गौरी नंदा तू देड़ है जाए सुंदर भजन गाये। जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। वही दोपहर बाद सांस्कृतिक मंच का उद्धघाटन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू किए गए। वही देर शाम माँ नंदा सुनंदा मूर्ति निर्माण शुरू किया गया। इस दौरान नरेश पाण्डे, कंचन सुयाल, रोहित जोशी, लोकेश जोशी पंकज भाकुनी, अभिषेक मेहता, एल ड़ी पालीवाल आदि रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page