ग्राफिक एरा भीमताल में ‘राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह’ का हुआ शुभारम्भ

ख़बर शेयर करें

भीमताल 21, अक्टूबरः ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह का शुभारम्भ दिनांक 21 अक्टूबर-2024 से शुरू हो गया है। सप्ताह का शुभारम्भ परिसर निदेशक प्रो० अनिल कुमार नायर कर्नल (से०नि) एवं कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य डॉ० हिमांशु जोशी के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सप्ताह के प्रथम दिवस में विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर, क्विज, डिबेट आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21. अक्टूबर से चलने वाले फार्मेसी सप्ताह रॉबर्ट जे० रूथ की याद में मनाया जाता है। उनके द्वारा दिए गए योगदानों को सम्मान देना है और इसके साथ ही फार्मेसी के पेशे को बढ़ावा देना है। इस पूरे सप्ताह में छात्रों द्वारा सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम एवं औद्योगिक भ्रमण किया जायेगा।

इस अवसर पर परिसर निदेशक, फार्मेसी प्रधानाचार्य एवं फार्मेसी विभाग समस्त शिक्षकों द्वारा छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया एवं सामाजिक जागरूकता करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page