नवनियुक्त एस.एस.पी. नैनीताल ने पत्रकार वार्ता एवं होटल एसोसिएशन के साथ गोष्ठी के माध्यम से जानी नैनीताल शहर की जमीनी समस्याएं

ख़बर शेयर करें


नैनीताल शहर की जमीनी समस्याओं के निराकरण हेतु नवनियुक्त एस.एस.पी. नैनीताल श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा आज रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल स्थित सभागार में होटल एसोसिएशन व नैनीताल के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पदाधिकारियों से प्रेस वार्ता में बताया कि आगामी क्रिसमस व नववर्ष संध्या पर नैनीताल आने वाले पर्यटको की सुविधा के लिए नगर के एंट्री पॉइंटो में नैनीताल के पार्किंग वाले होटलों के नाम, नंबरो के बैनर चस्पा कराए जायेंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग की वर्तमान स्थिति के अद्यतन हेतु नैनीताल के विभिन्न स्थानों मैं ड्यूटीरत पुलिस पदाधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा जिससे पर्यटकों को पार्किंग की सही स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। एस.एस.पी. कहा कि नैनीताल के पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगंतुक पर्यटकों के मार्गदर्शन एवं सहायता हेतु नैनीताल पुलिस को मिशन अतिथि के तहत विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। नैनीताल शहर के सभी पार्किंग स्थल फुल होने की स्थिति में हल्द्वानी मार्ग से नैनीताल आने वाले पर्यटक वाहनों को रूसी बाईपास की अस्थाई पार्किंग एवं कालाढूंगी रोड से नैनीताल आने वाले पर्यटक वाहनों को नारायण नगर की अस्थाई पार्किंग मैं पार्क कराया जाएगा। जहां से शटल सेवा के माध्यम से उन्हें गंतव्य स्थानो तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। वर्तमान कोविड-19 के ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत स्थानीय नागरिकों एवं आगंतुक पर्यटको को सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क पहनने हेतु जागरूक किया जाएगा। एवम उल्लंघनकर्ताओ पर सख्त कार्यवाही की जाएगी युवाओं में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु प्रत्येक थाना स्तर पर गठित एडीटीएफ एवम थाना स्थानीय पुलिस टीम को सक्रिय कर नशे के तस्करों की धरपकड़ कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page