एनयूजे-आई द्वारा वरिष्ठ पत्रकार अफ़ज़ल हुसैन फौजी को लगातार चौथी बार चुना गया नैनीताल का नगर अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

एनयूजे-आई उत्तराखंड हेतु अफ़ज़ल हुसैन फौजी नैनीताल नगर अध्यक्ष, ललित मोहन बधानी कालाढूंगी नगर अध्यक्ष व मुकेश छिम्वाल को नगर महामंत्री चुने गये।

नैनीताल 03 फरवरी 2023, नेशनल यूनियन ऑफ जनर्लिस्ट-इंडिया उत्तराखंड के नैनीताल के जिलाध्यक्ष डॉ. नवीन जोशी ने एनयूजे-आई के प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवार व कुमायूँ मण्डल अध्यक्ष दिनेश जोशी की सहमति से नैनीताल में पायनियर, शाह टाइम्स व उत्तराँचल दीप के वरिष्ठ पत्रकार अफ़ज़ल हुसैन फोजी को लगातार चौथी बार नैनीताल का नगर अध्यक्ष तथा कालाढूंगी में भारत समाचार उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन बधानी को कालाढूंगी का लगातार दूसरी बार नगर अध्यक्ष व कालाढूंगी में इंडिया वॉइस के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश छिम्वाल को कालाढूंगी नगर महामंत्री चुना गया। तीनो पदाधिकारियो को एनयूजे-आई से जुड़े पदाधिकारियो सदस्यगणों के द्वारा बधाई दी गयी है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page