रा.इ.का. रातीघाट के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का किया गया आयोजन

ख़बर शेयर करें

आज दिन सोमवार को रा.इ.का. रातीघाट के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा पूरे दिवस को दो भागो मे बाँटा गया। पहला सत्र प्रोजेक्ट कार्य के अंतर्गत एनएसएस वाटिका की साफ़ सफ़ाई की गयी. दूसरा सत्र बौद्धिक सत्र के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह रावत ने आज के दिवस पर वरिष्ठ स्वयमसेवी कु भावना कन्वाल को आज के कार्यक्रम अधिकारी के रूप में मनोनीत किया. बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिये आज के समस्त कार्यक्रम छात्राओं किए गये. सूक्ष्म जलपान के बाद विद्यालय परिसर में बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया जिसका प्रारंभ प्रधानाचार्य एस डी चौधरी जी ने किया. कार्यक्रम में निकिता सती, दिव्या अधिकारी, अंशिका आर्या, गुंजन बोरा ऋतु बिष्ट आदि ने अपने विचार रखे. कार्यक्रम का संचालन भावना कन्वाल ने किया.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page