SSP NAINITAL के निर्देश पर नशे के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी, लाखों की स्मैक बरामद

ख़बर शेयर करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान के अंतर्गत जनपद में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम किये जाने हेतु जनपद के सभी थाने प्रभारी /SOG को अभियान चलाकर नशे के तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के हेतु निर्देशित किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र हल्द्वानी नगर, नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हलद्वानी के पर्यवेक्षण में विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में 07 जून को थाना काठगोदाम पुलिस एवं जनपद की SOG की संयुक्त टीम ने चैकिंग के दौरान बागजला गौलापार से मशहूर स्मैक तस्कर महिला को 49 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। इनके विरुद्ध थाना काठगोदाम में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page