पोषण माह के अवसर पर राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में बाल विकास परियोजना एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगाया गया शिविर

ख़बर शेयर करें

नैनीताल :- पोषण माह के अवसर पर राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय राजपुरा में बाल विकास परियोजना एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बालिकाओं में एनीमिया (खून की कमी) जांच की गई साथ ही शिविर में 70 बालिकाआें में जांच के उपरान्त खून की कमी पाई गई। खून की कमी दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयरन सिरप एवं ओआरएस का वितरित किया गया।

शिविर में बाल विकास परियोजना अधिकारी किरनलता जोशी ने बालिकाओं को पौष्टिक आहार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हमें संतुलित भोजन लेना चाहिए जिसमें फल, हरी सब्जियां, साबूत दालें का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए तभी हम कुपोषण जैसी बीमारियों की कमी से शरीर को होने वाली हानि से बचा सकते है। शिविर में बालिकाओं को पोषण के प्रति विस्तार से बताया गया।
कैम्प में स्वास्थ्य विभाग के अनिल जोशी ने खून की कमी के लक्षणों के बारे में में बताया और कहा कि संतुलित आहार लेने से हमें कुपोषण जैसी बीमारियों से निजात मिल सकेगी।
कैम्प मे प्रधानाचार्य जानकी,पुष्पा विश्वकर्मा, कुसुम टोलिया,सुनीता साही, मंजू आर्या,हेमा आर्या, पुष्पा आर्या, अनिता आर्या के साथ ही विद्यालय की बालिकायें मौजूद थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page