कुमाऊँ विश्विद्यालय नैनीताल के स्वर्णजयंती वर्ष के अवसर पर डीएसबी परिसर नैनीताल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

ख़बर शेयर करें

गृह विज्ञान विभाग डी एस बी परिसर कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलपति प्रो दीवान सिंह रावत के मार्गदर्शन में कुमाऊँ विश्विद्यालय नैनीताल के स्वर्णजयंती वर्ष के अवसर पर गृह विज्ञान विभाग डी एस बी परिसर नैनीताल में शुक्रवार 9 अगस्त 2024 को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें राखी मेकिंग, वॉल हैंगिंग मेकिंग, बुक मार्क मेकिंग, मेहंदी तथा पोस्टर प्रतियोगिताएं शामिल रहीं । कार्यक्रम की निर्णायक समिति में प्रो ज्योति जोशी, डॉ हरिप्रिया पाठक एवं डॉ छवि आर्य सम्मिलित रहे । विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा । गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो लता पांडे ने समस्त प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने तथा कौशल को विकसित करने हेतु प्रोत्साहित किया। विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ छवि आर्या ने कहा कि यह प्रतियोगिताएं छात्र- छात्राओं को यादगार अनुभव देती हैं तथा उनको भविष्य के लिए प्रेरित करती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page