कोविड काल में लोगों की मदद के लिए आगे आई डॉक्टर्स फॉर यू संस्था

ख़बर शेयर करें


नैनीताल- डॉक्टर्स फॉर यू संस्था कोविड काल में लोगों की हरसंभव मदद के लिए आगे बढ़ रही है। ​संस्था बीडी पाण्डे जिला अस्पताल की ओर से डीएसए मैदान में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान में मदद कर रही है। आज शुक्रवार 28 जनवरी को संस्था से जुड़े डा.गौरव व पंकज जोशी ने बताया कि कोविड काल में फ्रंट लाइन वर्कर्स और हेल्थ वर्कर्स की सुरक्षा के लिए मल्लीताल कोतवाली व फायर स्टेशन तथा बीडी पाण्डे जिला अस्पताल में नि:शुल्क सैनिटाइजर की बोतलें वितरित की गई। इस दौरान कोतवाली व फायर स्टेशन कर्मियों ने इस पहल के लिए संस्था का आभार जताया। संस्था के पंकज जोशी ने बताया डाक्टर फॉर यू संस्था 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को घर जाकर वैक्सीनेशन कर रही है तथा होम आइसोलेट हुए लोगों को किट भी मुहैया कराई जा रहा है। इधर संस्था की ओर से की जा रही सराहनीय पहल का नगर वासियों ने स्वागत किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page