श्री रामलीला कमेटी ब्लॉक (हल्द्वानी) के तत्वावधान में आगामी नवरात्रि में होने वाली रामलीला की चल रही तैयारियां

ख़बर शेयर करें


श्री रामलीला कमेटी ब्लॉक (हल्द्वानी) के तत्वावधान में आगामी नवरात्रि में होने वाली रामलीला की तालीम आजकल कमेटी के संरक्षक श्री गोकुलानंद जोशी जी के आवास पर चल रही है, जिसमें छोटे बच्चे महिलाएं तथा पुरूष सभी हिस्सा ले रहे हैं।
कमेटी के संस्थापक मुकेश कुमार जोशी ने बताया कि इस वर्ष से मंचन “आचार्य नरेन्द्र देव विद्यालय” (निकट ब्लॉक ऑफिस) में किया जायेगा, विद्यालय का प्रांगण देने हेतु पूरी कमेटी ने विद्यालय संचालक एडवोकेट श्री नृपेंद्र सिंह रौतेला जी का आभार प्रकट किया।
श्री जोशी ने बताया कि तालीम में पात्रों की चयन प्रक्रिया चल रही है, तथा पात्रों को रामलीला के पाठों का अभ्यास कराया जा रहा है, उन्होंने क्षेत्र की समस्त जनता जनार्दन से अपील की है कि, इस पावन रामकार्य में सभी तन मन धन से सहयोग प्रदान करें।
अभ्यास सत्र के दौरान आंनद बल्लभ जोशी, छविकिशोर जोशी, भास्कर साह, शेखर जोशी, त्रिलोक सिंह पतलिया, उमेश मिश्रा, राकेश पन्त, दयाल जोशी, पूर्व सैनिक राजेंद्र सिंह बिष्ट, पंकज रिखाड़ी, योगेश भोज, जय दुर्गापाल, नीलेश जोशी, हर्षवर्धन जोशी, जय जोशी, कमला पंत, खष्टी जोशी, भावना जोशी, हीना जोशी, प्रिया जोशी, खुशी जोशी, यशस्विनी जोशी, उपासना जोशी, आराध्या जोशी, दीपक रजवार, रितेश बिष्ट, सूबेदार राम सिंह तोमर आदि कमेटी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ad Ad

You cannot copy content of this page