नदी में नहाते हुए हुडदंग मचा रहे 35 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत 10 वाहनों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही

ख़बर शेयर करें

नैनीताल :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल द्वारा जनपद के सार्वजनिक स्थान एवं नदी में नहाने के साथ साथ हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश पर 26 मई को काठगोदाम पुलिस द्वारा क्षेत्र में काठगोदाम क्षेत्र में चित्रशिला घाट के पास रानीबाग और HMT लमजाला के पास नदी में नहाने गए व्यक्तियों द्वारा हुड़दंग मचाने पर”ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
नदी में नहा रहे एवं हुड़दंग मचा रहे 35 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
साथ ही उत्पात मचाने वालों के 10 दोपहिया वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई है।
सभी को भविष्य में इस तरह के कृत्य ना करने की सख्त हिदायत दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page