मोटरसाइकिल चोरी करने मामले में पुलिस ने 02 युवकों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें
नैनीताल :- 22 अप्रैल को वादी मो0 रेहान निवासी हाल उत्तर उजाला वनभूलपुरा द्वारा उसकी मोटर साइकिल बीनस टेलर की दुकान से अज्ञात द्वारा चोरी किये जाने के सम्बंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाने पर एफआईआर नम्बर 178/2024 धारा 379/411 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

     उक्त मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा शीघ्र अनावरण किये जाने के निर्देश दिए गए थे। जिसमे प्रकाश चन्द्र नगर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में उमेश कुमार मलिक प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 02 युवकों को हीरानगर कालौनी तिराहे के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। 

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page