सोने चाँदी के आभूषणों व लाखों रुपये से भरे बैग को खोज कर पुलिस ने बिखेरी मुसाफिर के चेहरे पर मुस्कान

ख़बर शेयर करें

नैनीताल :- 07 जून को थाना काठगोदाम पर प्राप्त सूचना 112 जिसमें काँलर द्वारा खुद का बैग भवाली से बोलेरो मैक्स गाड़ी में छूट जाना बताया जिसमें एक लाख अस्सी हजार रुपए कैश व सोने की दो झुमके व एक सोने की अंगूठी होने की सूचना दी,उक्त सूचना के प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम बनाकर काठगोदाम क्षेत्र में उक्त वाहन की तलाश की गयी,मुसाफिर को वाहन का न0 पता न होने के बाद भी काठगोदाम पुलिस द्वारा अथक प्रयास से बोलेरो वाहन को ढूढकर उक्त बैग को मुसाफिर को वापस लौटाया गया।
सोने,चाँदी व कैश से भरे बैग को वापस पाकर मुसाफिर ने काठगोदाम, नैनीताल पुलिस का आभार जताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page