राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में स्वतंत्रता सप्ताह में किया गया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में स्वतंत्रता सप्ताह—हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम वंदे मातरम् से प्रेरित कलाकृतियां, पोस्टर, रंगोली, पेंटिंग जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें रंगोली कार्यक्रम में प्रथम स्थान—उदिता एवं अरुण कुमार गौतम, द्वितीय स्थान—योगेश कुमार कश्यप, तृतीय स्थान—सीमा वर्मा ने प्राप्त किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान—फ़िज़ा मलिक, द्वितीय स्थान—प्रीति चन्द एवं तृतीय स्थान—मौ. आतिब ने हासिल किया। इसी क्रम में विभिन्न प्रतियोगिता, जैसे क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता में बच्चों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं रैली निकाली गई।
उक्त कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. अनुहारिका चौहान ने किया। प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसमें वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. इंदूशेखर ममगई एवं डॉ. आदेश कुमार, डॉ. रेखा देव, डॉ. मंजू भट्ट, डॉ. संध्या भट्ट, डॉ. मोनिका भैंसोड़ा, डॉ. उमेश, डॉ मनोज व सूरज चन्द, लक्ष्मण सिंह बोरा, दिनेश भट्ट एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।


