सहायक अध्यापक एल0टी0 के विभिन्न विषयों की अभिलेख सत्यापन हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर की प्रकाशित

ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक एल0टी0 पद कोड-87 के विभिन्न विषयों के विज्ञापित पदों की दिनांक 21 जनवरी, 2018 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई। उक्त लिखित परीक्षा के आधार पर मण्डलीय अपर निदेशक, (मा०शि०)
गढवाल मण्डल पौड़ी एवं अपर निदेशक, (मा०शि०) कुमायूँ मण्डल नैनीताल द्वारा सहायक अध्यापक एल0टी0 वेतनक्रम में 60 प्रतिशत सीधी भर्ती के अन्तर्गत विज्ञापित पदों के सापेक्ष नियुक्ति के उपरान्त कार्यभार ग्रहण न करने वाले अथवा अन्य कारणों से रिक्त हुए पदों के प्रति की गई मांग एवं मा0 सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा सहायक अध्यापक एल0टी0 भर्ती परीक्षा-2017 के तहत् प्रतीक्षा सूची जारी करने के पारित आदेश के अनुक्रम में 60 प्रतिशत सीधी भर्ती गढवाल एवं कुमायूँ मण्डल (सामान्य एवं महिला शाखा) के सहायक अध्यापक एल0टी0 हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, कला, व्यायाम, गणित, व उर्दू विषयों की अभिलेख सत्यापन हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page