राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा माधव वाटिका भूमियाधार में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम का किया गया आयोजन

ख़बर शेयर करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा माधव वाटिका भूमियाधार में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उत्तराखण्ड प्रान्त कार्यवाह दिनेश सेमवाल और केन्द्रीय अखिल भारतीय जल एवं पर्यावरण सरंक्षण गोपाल जी ने सभी को पर्यावरण के विषय में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान ने की। जिसमें नैनीताल विधायक सरिता आर्या भी उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को पर्यावरण, जल संरक्षण एवं साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया साथ ही सरस्वती विद्या मन्दिर व मातृ शक्ति द्वारा के स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। छात्र छात्राओं ने पौध रोपण कर पर्यावरण को साफ और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। वहीं जनपद स्तर पर विभिन्न इलाकों में जिला प्रशासन की टीम, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौध रोपण कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर लगभग 200 से अधिक पौधे रोपे गये।

आरएसएस की पर्यावरण गतिविधि के तहत इस अभियान के उत्तराखण्ड प्रान्त कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में एक-दो पेड़ अनिवार्य रूप से लगाने चाहिए क्योंकि हर मनुष्य अपने जीवनकाल में पेड़ों से ऑक्सीजन को ग्रहण करता है। हम सभी को जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करना होगा।

केन्द्रीय अखिल भारतीय जल एवं पर्यावरण संरक्षण गोपाल जी ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें प्रण लेना होगा कि हम पौधों को लगाने के साथ साथ संरक्षित भी रखेंगे। संघ के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तहत स्वयं सेवकों ने पर्यावरण सुधार के लिए एक-एक पौधे लगाने का आव्हान किया जा है।
इस दौरान कार्यक्रम में जिला कार्यवाह उत्तम सिंह नयाल, जिला संघ चालक डॉ हेम पाण्डे, नगर संघ चालक कैलाश, नगर कार्यवाह उमेश बिष्ट, जिला प्रचारक राहुल,जिला प्रचार प्रमुख नवीन भट्ट, नगर सम्पर्क प्रमुख एनएस पुण्डिर, नगर व्यवस्था प्रमुख भरत भट्ट, नगर शारीरिक प्रमुख दीपक मलकानी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक दयाकिशन पोखरिया, मण्डल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट, चन्दन जोशी, धर्मेन्द्र शर्मा, संजीव त्रिपाठी, प्रकाश पाण्डे, मोहित साह, अरविन्द बिसारिया, भावना बिष्ट, हिमांशु ओली, विमला अधिकारी, महिला मोर्चा नैनीताल कविता गंगोला के साथ अन्य अध्यापक, अध्यापिका मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page