दुःखद समाचार- नैनीताल पुलिस कांस्टेबल संजय कुमार का हुआ आकस्मिक निधन, संपूर्ण पुलिस परिवार में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें

बीती रात को नैनीताल पुलिस के डायल 112 शाखा में नियुक्त कानि0 897 ना0पु0 संजय कुमार पुत्र श्री दीवान राम निवासी ग्राम कपकोट, जिला बागेश्वर का बी0डी0 पांडे पुरुष चिकिसालय नैनीताल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। कांस्टेबल वर्ष 2007 में उत्तराखंड पुलिस विभाग में भर्ती हुए। विगत महीनों से आरक्षी, स्वास्थ्य खराब होने के कारण बरेली के श्री राम मूर्ति अस्पताल से उपचाराधीन थे। संजय के आकस्मिक निधन ने समस्त नैनीताल पुलिस परिवार को शोकाकुल कर दिया। आज बुधवार 17 अगस्त को काठगोदाम के चित्रशिला घाट में स्वर्गीय आरक्षी के पार्थिव शरीर को दीपक रावत, आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा सुसज्जित सलामी गार्द के साथ विधिपूर्वक सलामी दी गई। तदोपरांत स्वर्गीय संजय कुमार पंचतत्व में विलीन हुए। एसएसपी नैनीताल सहित समस्त पुलिस परिवार द्वारा स्वर्गीय आरक्षी के परिजनों को सांत्वना दी गई। परमपिता परमेश्वर आरक्षी की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा अपने श्री चरणों में स्थान दें।

मीडिया सैल हल्द्वानी,
जनपद नैनीताल।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page