डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने गरीब एवं असहाय बालिकाओं की शिक्षा को बेहतर कर उन्हें एक नए मुकाम पर पहुॅचाने में निभाई प्रमुख भूमिका

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा – जनपद में विकास कार्यों के साथ-साथ शिक्षा व सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र व कोरोना काल में किये गये बेहतर कार्यों के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को आज पब्लिक स्कूल एजूकेशनल एंड वैलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रदीप गुरूरानी ने जिलाधिकारी को शाॅल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जिलाधिकारी ने रूपांतरण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के विद्यालयों का कायाकल्प करने में उत्कृष्ट भूमिका निभा रहे है। एक सफल कोरोना वाॅरियर के रूप में इस महामारी से लड़ाई लड़ने में जिलाधिकारी ने अपनी कुशल रणनीति से जिले को इस महामारी से उबारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा प्रेरणा कोचिंग सेंटर एवं नशा मुक्ति केन्द्र की स्थापना करवा कर जिले के अपने लक्ष्य से भटके हुए युवाओं को सही राह दिखाई है। जिलाधिकारी ने बालिका निकेतन में गरीब एवं असहाय बालिकाओं की शिक्षा व्यवस्था को दुरूस्त कर उन्हें एक नए मुकाम पर पहुॅचाने में प्रमुख भूमिका निभाई तथा जिला के ऐतिहासिक भवनों एवं इमारतों के पुनर्निर्माण में कुशल नेतृत्व से अल्मोड़ा को एक नई पहचान मिली है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उनको सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी संस्थाओं एवं संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनपद में उन्हें परिवार के सदस्य के रूप में प्यार व स्नेह मिला है उसके लिए सभी का आभारी है। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा याद रहेगा कि अल्मोड़ा ने यह प्यार दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि अल्मोड़ा के लोगो ने हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनायी है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा विभाग व पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है ये दोनो एक दूसरे के पूरक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य दोनो महत्वपूर्ण क्षेत्र है। जिलाधिकारी ने कहा कि अल्मोड़ा के लोगो द्वारा समाज के प्रति जो दायित्व है उसका निर्वहन पूर्ण मनोयोग से किया जाता है। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page