श्री रामसेवक सभा मल्लीताल द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर भजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ख़बर शेयर करें

नैनीताल :- श्री रामसेवक सभा मल्लीताल द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर भजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। संतोष पांडे, रक्षित शाह, सतीश पांडे, परी शाह, पारस जोशी, मुकुल जोशी आदि ने शिव भजन प्रस्तुत किये।
इसके उपरांत शिव धूणी की पूजा अर्चना एवं आरती के उपरांत शिव धूणी जलाई गई एवं खीर का प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष मनोज शाह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक शाह, उपसचिव राजेंद्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष विमल शाह, मुकेश जोशी मंटू, गिरीश जोशी, हरीश राणा, मोहित शाह, आनंद बिष्ट, आशू बोरा, गिरीश भट्ट, ललित शाह आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page