एसबीआई लाइफ द्वारा एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेज, भीमताल को दिया गया नौ लाख, उनसठ हजार, सात सौ, अड़सठ रूपये का चैक

ख़बर शेयर करें


भीमताल में 11 मार्च 2025 को एसबीआई लाइफ द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) गतिविधि के अन्तर्गत एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेज, भीमताल को रू0 9,59,768/-(नौ लाख, उनसठ हजार, सात सौ, अड़सठ) मात्र की धनराशि प्रदान की गई। इस मौके पर एसबीआई लाइफ दिल्ली के रीजनल मैनेजर हरिचरण, एचआर अंकिता सिंह, लेखाकार नितिन मल्होत्रा, नैनीताल ब्रान्च के डीएसएम धीरज भट्ट, भगवत मेहरा व एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेज, भीमताल के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसबीआई लाइफ दिल्ली के रीजनल मैनेजर हरिचरण ने बताया कि उक्त राशि प्रदान करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि बच्चों, युवाओं और परिवारों को बेहतर भविष्य के प्रति आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है। उन्होंने कहा कि एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेज, भीमताल द्वारा छात्रों को करियर के लिए सहायता और कम्प्यूटर, आत्म-प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षण देता आ रहा है। इस संस्था के द्वारा बच्चों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page