खेल- राष्ट्रीय वॉक रेस प्रतियोगिता में सचिन सिंह बोहरा ने प्राप्त किया गोल्ड मेडल

ख़बर शेयर करें


9th इंडियन ओपन रेस वॉक प्रतियोगिता रांची झारखंड में सचिन सिंह बोहरा पुत्र हिम्मत सिंह बोहरा निवासी ग्राम- बोरागोठ, टनकपुर (चंपावत) ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर टनकपुर क्षेत्र के साथ ही उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया है। सचिन वर्तमान में आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कॉलेज पुणे में अध्ययनरत है। इससे पूर्व सचिन राष्ट्रीय वॉक रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुका है। सचिन की उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी, जिलाध्यक्ष दीप चन्द्र पाठक , जिला पंचायत सदस्य किरन देवी, शिवराज कठायत, पूरन मेहरा, उर्मिला चंद, विद्या जुकरिया, गोविन्द सामन्त, बिपिन चन्द्र पाण्डेय, नवीन चौहान, संजय पाठक, भगत बोहरा, प्रहलाद सिंह बोहरा, प्रताप मेहरा, नारायण अधिकारी, पुष्कर बोहरा, कान्ति बल्लभ जोशी, प्रकाश सिंह घोटा, आदि ने बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page