नैनीताल मे बड़ी धूमधाम से मनाया गया द होली एकेडमी स्कूल का 35वां स्थापना दिवस

ख़बर शेयर करें

नैनीताल द होली एकेडमी स्कूल के 35वां स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूल में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम मे स्कूल की प्रधानाचार्या मधु विग ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।
इस स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि प्रगति, अर्पण जैन, दीर्घा कनवाल रहे, स्कूल की प्रधानाचार्य मधु विग ने स्थापना दिवस पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। सभी बच्चों ने इस प्रतियोगिता में बढ़ -चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता पर स्कूल के प्रबंधक विजय विग व स्कूल की प्रधानाचार्या ने सभी बच्चों को उपहार वितरित किए। सभी विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। इस मौके पर स्कूल की समस्त शिक्षिकाएं मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page