श्री रामसेवक सभा मल्लीताल द्वारा आयोजित अखंड रामायण पाठ विधिवत हुआ सम्पन्न

ख़बर शेयर करें

नैनीताल – आज श्री रामसेवक सभा मल्लीताल द्वारा आयोजित अखंड रामायण पाठ विधिवत सम्पन्न हुआ। उसके पश्चात सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा पाठ किया गया। महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि राम मंदिर अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से श्री राम सेवक सभा परिसर में दिखाया गया। सामूहिक हनुमान चालीसा के बाद श्री राम सेवक सभा मल्लीताल में दोपहर महाभंडारे का आयोजन भी किया गया। अध्यक्ष मनोज शाह ने बताया कि भविष्य में भी अखंड रामायण पाठ प्रत्येक वर्ष माघ के महीने में आयोजित किया जाएगा।इस दौरान संस्था के प्रबंधक विमल चौधरी, विधायक सरिता आर्या, उपाध्यक्ष अशोक शाह, संरक्षक गिरीश जोशी, राजेन्द्र लाल साह, बिमल साह, मुकेश जोशी, देवेंद्र लाल शाह, हरीश राणा, मोहित शाह, कैलाश जोशी, ललित साह, संतोष पांडे, गिरीश भट्ट, कमलेश ढौंढियाल, आसू बोरा, श्रुति कोहली, वंश जोशी, अनुष्का कोहली, आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page