नैनीताल में आगामी 11 से 17 सितम्बर तक होने वाला नन्दा देवी महोसत्व की तैयारियों की हुए शुरुआत

ख़बर शेयर करें

नैनीताल –  आगामी 11 से 17 सितम्बर तक होने वाला नन्दा देवी महोसत्व शासन द्वारा जारी कोविड गाइडलाईन के अनुसार आयोजित होगा। यह बात जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने नन्दा देवी मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए कही।
श्री गर्ब्याल ने मेला आयोजन समिति से कहा कि गत वर्ष की भंाति नन्दा देवी महोसत्व की तैयारी करें। उन्होने कहा अभी मेला आयोजन में काफी समय है इसलिए मेले की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा एंव तैयारियां उस समय कोविड की परिस्थितियों एंव गाइडलाईन के अनुसार सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में तय की जायेंगी। प्रशासन मेला आयोजन समिति के साथ है आवश्यकतानुसार सहयोग किया जायेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिंचा, संयुक्त मजिस्टेªट प्रतीक जैन, ईओ नगर पालिका एके वर्मा, पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड, मेला समिति के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाडी, विमल चौधरी, गिरीश चन्द्र जोशी, देवेन्द्र लाल साह, कमलेश ढौडियाल, मुकेश जोशी मन्टू, हिमांशु जोशी, गोपाल रावत, हरीश राणा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page