बड़ी खबर :- नैनीताल पुलिस द्वारा टप्पेबाजी व चोरी की घटना को अन्जाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 03 सदस्यों को माल सहित किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

नैनीताल:- 16 मई को उत्तराखण्ड पुलिस के जवान संजय सिंह राणा की पत्नी श्रीमति नीमा राणा जो विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु रूद्रपुर से हल्द्वानी के लिए मैजिक वाहन में आ रही थी इस दौरान अज्ञात चोरों द्वारा उनके बैंग में रखे जेवरात व नगद धनराशि को चोरी कर लिया।
  घटना पुलिस के सिपाही के परिजन के साथ घटित होने पर इस संबंध में प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रकाश चन्द्र,अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व नितिन लोहनी,क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी को मामले के खुलासे हेतु कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
   निर्देशन में उमेश कुमार मलिक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन करते हुए घटना के अनावरण के निर्देश दिये गये इस संबंध में दीपक बिष्ट चौकी प्रभारी टीपीनगर व उनकी टीम द्वारा उच्चाधिकारीयों के निर्देश के क्रम में अज्ञात अभियुक्तों के संबंध में लगातार जानकारी जुटाते हुए ,पूछताछ तथा पुलिस टीम द्वारा मैनुअली पतारसी सुरागरसी करते हुए 18 मई को घटना में लिप्त 03 अभियुक्तों को चोरी किये गये सम्पूर्ण माल सहित काशीपुर रोड रूद्रपुर से गिरफ्तार* किया गया है। 

पूछताछ में बताया कि उनका एक गैंग है जो भिन्न-भिन्न स्थानों पर जाकर टैम्पू, मैजिक व बस स्टैण्ड के आस-पास रैकी करते हैं इस दौरान अपने साथ सामान ले जाने वाले लोगों को चिन्हित कर जिस वाहन में वो बैठते हैं उसमें गैंग के सदस्य भी बैठ जाते हैं और मौका देखकर यात्री का बैग/ अटैची आदि ब्लैड आदि से काटकर खोलकर उसके अन्दर से किमती सामान चोरी कर लेते हैं।

अभियुक्त गण इससे पूर्व भी जनपद रामपुर बरेली व रूद्रपुर से टप्पेबाजी के मुकदमों गिरफ्तार किये जा चुके हैं जिनका आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।
उपरोक्त संबंध में कोतवाली हल्द्वानी पर एफआईआर न0- 208/24 धारा 379/411 भादवि पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page