नैनीताल नगर के मल्लीताल क्षेत्र गोपाला सदन में मिली एक युवक की लाश

ख़बर शेयर करें

नैनीताल सरोवर नगरी के मल्लीताल क्षेत्र गोपाला सदन में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है। बताया जा रहा है कि युवक के पास से गोली कारतूस के खोके मिले हैं।

लाश विजिलेंस विभाग देहरादून में सेवारत अनिल पांडे के घर के बाहर से बरामद हुई है। मृतक का नाम सौरभ पांडे बताया जा रहा है । यह युवक कौन है ? यहां  कहाँ से आया पुलिस इसकी जांच कर रही है।  पुलिस को शुरुआती जांच में अहम जानकारी मिल गई है । जिसका खुलासा कुछ देर में किया जाएगा । गृह स्वामी अनिल पांडे की नैनीताल में पत्नी व बच्चे रहते हैं । मृतक के समीप देशी तमंचा 315 बोर व उसके पास खोखा भी  मिला है । घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को सुबह पता चला । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । लेकिन रात में गोली चलने की आवाज आसपास के लोगों ने नहों सुनी है ।  मृतक राजस्थान का निवासी बताया जा रहा है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page