एक्सीडेंट- नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में दो गाड़ियों के बीच हुई टक्कर

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में एक पर्यटक ने यातायात का उल्लंघन करते हुए वन वे में गलत दिशा में जाकर सामने से आ रही वैन को टक्कर को मारी टक्कर। बताया जा रहा है कि बड़ा हादसा होते होते रुक गया। पुलिस कर्मी ने उस पर्यटक के खिलाफ एमवीएक्ट में कार्रवाई कर दी है। जानकारी के अनुसार मल्लीताल में पुराना घोड़ा स्टैंड से बीडी पांडे अस्पताल की ओर वन वे का बेरियर लगा था। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मी के मना करने के बाद भी हरियाणा निवासी पर्यटक अपनी कार संख्या HR 26DZ 7483 ले गया। पुलिस के रोकने तक पर्यटक की कार गोलघर के समीप पहुंच गई थी। तभी पर्यटक ने अपनी कार से मोहन-को चौराहे से आती हुई वैन संख्या यूके 02 TA 1006 में टक्कर मार दी। टक्कर होने के बाद भी वह कार आगे बढाने लगा। लेकिन लोगों ने उसको रोक दिया। इस मौके पर पुलिस भी वंहा पहुंच गई और पर्यटक को उसकी कार समेत कोतवाली ले आई। एसआई हरीश सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उलंघन करने व कार में टक्कर मारने पर वार्ड 15 पटौटी, गुड़गांव, हरियाणा निवासी उमेश कुमार के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई कर छोड़ दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page