ख़बर शेयर करें

देहरादून। चुनाव में परास्त होने के बाद भी उत्तराखंड में कांग्रेस अपने अंदरूनी झगड़ों से उबर नहीं पा रही है। चंपावत विधानसभा के उपचुनाव में भी कांग्रेस का यह झगड़ा छुप नहीं पा रहा है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात ने कांग्रेस की प्रदेश में स्थिति को लेकर चर्चा शुरू हो गयी है।

कांग्रेस के अपने घर की स्थिति इतनी खराब है कि चंपावत में कांग्रेसी प्रत्याशी के नामांकन के वक्त भी प्रीतम मौजूद नहीं थे। पार्टी की यह हालत उपचुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी के लिए भी दिक्कत पैदा कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page