आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत विकास भवन में अधिकारीगणों एवं कर्मचारियों द्वारा निकाली गई घर घर तिरंगा रैली

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे घर घर तिरंगा अभियान के तहत आज 10 अगस्त को विकास भवन अधिकारीगणो एवं कर्मचारियों द्वारा घर घर तिरंगा रैली निकली गयी।इस अवसर पर परियोजना निदेशक महोदय द्वारा समस्त अधिकारीगणो/कार्मिकों से दिनांक 13 से 15 अगस्त तक मनाये जाने वाले घर घर तिरंगा अभियान में अपने घरों में तिरंगा लहराने और अन्य लोगों को भी अभिप्रेरित किये जाने की अपेक्षा की, उन्होंने अवगत कराया कि अभियान हेतु तिरंगा स्वयं सहायता समूहों, विकासखंड, पोस्ट ऑफिस आदि से भी प्राप्त किये जा सकते हैँ।घर घर तिरंगा अभियान रैली में जिला विकास अधिकारी श्री गोपाल गिरी , जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ मुकेश सिंह नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मुकुल चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह,स0परि0अधि0 श्रीमती शिल्पी पंत, अपर सांख्यिकी अधिकारी श्री कमल मेहरा, श्री भूपेंद्र राणा,श्री अर्जुन राणा, श्रीमती अर्चना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page