कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा )नैनीताल ने सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. एनएस राणा 69 वर्ष के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें

कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा )नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग डी एस बी परिसर नैनीताल से सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. एनएस राणा 69वर्ष के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया एवम श्रद्धांजलि दी। प्रो.राणा डी एस बी परिसर नैनीताल के परिसर निदेशक के साथ साथ विभागाध्यक्ष तथा संकायाध्यक्ष भी रहे। प्रो.राणा के निर्देशन में विभिन्न विद्यार्थियों ने शोध कार्य किया जो ख्यातिप्राप्त पदों पर कार्यरत है, वो सरल स्वभाव के धनी थे , आध्यात्म में विश्वास करते थे , गायत्री परिवार में मंत्रोचारण करते थे , योग किया करते थे।
उनका अंतिम संस्कार दिनांक 16जुलाई 2021को प्रात: 10बजे चित्रशिला घाटा रानीबाग में किया जाएगा।

श्रद्धांजलि देने वालो में कुलपति कुमाऊं विश्विद्यालय, प्रो. एन.के.जोशी, प्रो.प्रो. एल एम जोशी,प्रो.संजय पंत,प्रो.अतुल जोशी,प्रो.हरीश बिष्ट,प्रो.सतपाल बिष्ट ,प्रो. ललित तिवारी, डॉ.विजय कुमार, डॉ.सुहैल जावेद, डॉ.दीपिका गोस्वामी, डॉ.दीपक कुमार, डॉ.पैनी जोशी, डॉ.प्रदीप कुमार,
. डॉ.सीमा चौहान, डॉ.गगन होती, डॉ.रीतेश साह इत्यादि शामिल रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page