मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में मंगलवार को होगी वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की जिला चयन समिति की बैठक

ख़बर शेयर करें
नैनीताल:- मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में 9 जुलाई को दोपहर 2 बजे विकास भवन सभागार भीमताल में वीरचन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास,होमस्टे विकास योजना की जिला चयन समिति की बैठक आहूत की गई है। 

जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भण्डारी ने बताया विकास भवन भीमताल में 9 जुलाई को दोपहर 2 बजे वीरचन्द्र सिंह गढवाली एवं दीन दयाल उपाध्याय के आवेदनकर्ता साक्षात्कार में अपनी योजनाओं से सम्बन्धित मूल प्रपत्र लेकर स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जो आवेदनकर्ता अनुपस्थित रहते हैं उनके आवेदन पत्र में विचार नही किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page