पर्यटकों से गुलजार रही सरोवर नगरी नैनीताल भारी संख्या में लगा रहा जाम

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। सरोवर नगरी में रविवार को वीकेंड के चलते पर्यटको की काफी चल पहल नजर आई ।दोपहर में पर्यटको की आमद बढ़ने से नगर में जाम की स्थिति होने से नगर की यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार से ही नगर में पर्यटको की चहलकदमी शुरू हो चुकी थी जो को रविवार को भी जारी रही।
वीकेंड के चलते पर्यटकों की भीड़ होने से नगर कारोबारियों के चेहरों में काफी रौनक थी। वीकेंड पर पर्यटको की भीड़ होने से अब पर्यटन में भी इजाफा होने लगा है।पर्यटकों ने नगर के पर्यटन स्थलों वॉटर फॉल, स्नोव्यू, नैनापिक, बॉटनिकल गार्डन, हिमायल दर्शन सभी जगा जाके सभी जगहों का आनंद उठाया। इस दौरान मॉल रोड से हाईकोर्ट तक वाहनों के दबाव के चलते जाम की स्थिति बनी रही जिससे पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी वही डीएसए पार्किग फूल रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page