वृद्ध महिला से डरा धमका कर 01 लाख 40 हजार मूल्य के सोने के जेवरात लूटकर भागने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें
नैनीताल :-22 अप्रैल को वादी जो की निवासी लोहारिया साल मल्ला ऊंचापुल मुखानी हल्द्वानी जिला नैनीताल द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपनी बुआ बसंती देवी उम्र लगभग 90 वर्ष से डरा धमका कर कान के झुमके व गले का मंगलसूत्र छीनकर ले जाने के सम्बन्ध में दी गई शिकायत के आधार पर धारा 392 भादवि का अभियोग बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक मनोज सिंह अधिकारी के सुपुर्द की गयी।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण किये जाने हेतु पुलिस टीम गठन के दिए निर्देश दिए गए।
 अनुपालन में प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी पंकज जोशी के नेतृत्व में  पुलिस टीम द्वारा पूछताछ, तलाश किये जाने पर लूट में संलिप्त 01 युवक को बजुनिया हल्दु को जाने वाले रास्ते से मय लूट के समान पीली धातु के मंगलसूत्र व कान के झुमके के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page