बंटी-बबली की जोड़ी होंडा सिटी कार से आकर करती थी चोरी

ख़बर शेयर करें

वादिनी इन्द्रा निवासी- चॉदनी चौक बल्यूटिया, आनन्दपुर द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी कि कालूसिद्व मन्दिर के सामने वाली रोड में कपड़े के ठेले के पास अज्ञात द्वारा उसके पर्स जिसमें 01 जोडी सोने के झुमके, 01 चॉदी की पायल व 7000रू नगद चोरी कर लिया है, शिकायत के आधार पर धारा- 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्याम सिंह बोरा के सुपुर्द किया गया।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा,जनपद नैनीताल द्वारा घटना में संलिप्त की शीध्र गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश पर पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उमेश मलिक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आस-पास पूछताछ, सीसीटीवी खॅगालने एवं अन्य कार्यवाही के उपरान्त आज 16 अप्रैल को पुलिस टीम द्वारा महिला के पर्स से सामान चोरी करने में संलिप्त पति-पत्नी को टॉडा जंगल के पास पुनः घटना कारित करने आते हुए गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी किये गये आभूषण एवं नगदी बरामद की गयी तथा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

चोरी करने का तरीका- मॉ-बेटा एवं पत्नी अपनी होन्डा सिटी कार से आकर वाहन को बरेली रोड पर खड़ी कर सास-बहु कालू सिद्व मन्दिर के पास बाजार में भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर चोरी करने के बाद ई-रिक्शा से अपने वाहन में जाकर कपड़े बदलकर फिर चोरी करने की फिराक में रहते थे। उक्त अभियुक्त गणों के विरुद्ध मुरादाबाद में चोरी के कई अभियोग दर्ज है। जिनके बारे में जानकारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page