दुःखद समाचार- सरोवर नगरी नैनीताल में देर शाम झील में एक शव मिलने से शहर में फैली सनसनी

ख़बर शेयर करें

सरोवर नगरी नैनीताल में बुधवार देर शाम झील में एक शव मिलने से शहर में फैली सनसनी । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेजा दिया है। नैनीताल के मल्लीताल में नाविकों को झील में से एक शव उतराता मिला । सूचना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया । बताया जा रहा है कि शव की शिनाख्त रामनगर निवासी लगभग 28 वर्षीय शाहनवाज के रूप में हुई । शाहनवाज दो दिन पहले अपने परिजनों को नैनीझील में डूबने की बात कहकर निकला था । परिजनों की शिकायत के बाद से ही पुलिस शाहनवाज की खोजबीन झील के चारों तरफ कर रही थी । बताया जा रहा है कि शाहनवाज की बुआ नैनीताल की निवासी है। जब शाहनवाज की बुआ को बुलाया गया तो तब शाहनवाज का शव होने की पुष्टि की ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page