बड़ी खबर-बाराकोट की गीता ने भोजनमाता पद से न हटाने की उत्तराखंड सरकार से लगाई गुहार,आइये सुनते है उनकी जुबानी

ख़बर शेयर करें

चम्पावत जिले के बाराकोट विकासखण्ड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेरा की भोजनमाता गीता देवी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उन्हें भोजनमाता पद से न हटाया जाय. भोजनमाता ने मुख्यमंत्री पोर्टल में दर्ज कराई शिकायत में कहा है की वह स्कूल में खाना बनाने का कार्य करती है।

बताया है कि इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य ने स्कूल में बच्चों की संख्या कम होने के चलते उन्हें हटा दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार में कमाई करने वाली एक मात्र सदस्य है। उनके पति का निधन हो चुका है। उसके 5 बच्चों में से 3 की शादी हो चुकी है दो बच्चे अभी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। भोजन माता पद पर कार्य रहने के चलते बच्चो की पढाई का खर्चा निकल जाता था। लेकिन अब उन्हें घर चलाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गीता देवी ने बताया की वह पिछले 17वर्ष से सन2006 से 2022 तक भोजनमाता के रूप में कार्य करते आ रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि उन्हें भोजन माता के रूप मे फिर से काम पर रखा जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page