जनपद नैनीताल में कल यानि शनिवार को भी रहेगा अवकाश

ख़बर शेयर करें

भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा आज मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 14 सितम्बर को जनपद नैनीताल में कही-कहीं भारी से अत्यन्त भारी, कुछ जगह पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर रेड अलर्ट की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं- कहीं वर्षा /भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। उक्त के क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 14 सितम्बर (शनिवार) को जनपद के समस्त शासकीय,अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्तआंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page