नैनीताल में वीकेंड के दौरान (शनिवार / रविवार) को क्या रहेगा यातायात प्लान

ख़बर शेयर करें
समस्त पर्यटकों,आमजनमानस एवं वाहन चालक जो शहर नैनीताल, भीमताल,भवाली एवं मुक्तेश्वर इत्यादि स्थानों को जा रहे है उनके वाहनों हेतु बरेली रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

रामपुर रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनापानी तिराहे से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

कालाढुंगी रोड से नैनीताल / भीमाताल की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल/लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों को प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के वीकेण्ड का रूट प्लान का पालन कर नैनीताल/भीमाताल रोड में प्रवेश करें।

नोट- यात्रा रूट में वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर बरेली रोड, रामपुर रोड व कालादुगी आने वाले पर्यटक वाहनों को गोलापार स्टेडियम में पार्क किया जायेगा, वहाँ से सटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में प्रवेश करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page