हिमालयन ब्रांड के लिए बनेगा अंब्रेला लोगो- सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के उत्पादों व सेवाओं के लिए एक अंब्रेला लोगो तैयार किए जाने के लिए गुणवत्ता एवं लागत (क्यूसीबीएस) के आधार पर एजेंसी के चयन पर सहमति दी है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिछले साल अक्टूबर में उत्तराखंड हिमालयन ब्रांड की स्थापना के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में राज्य के किसानों, समितियों, संगठनों, स्वयं सहायता समूहों तथा विभिन्न विभागों द्वारा उत्पादों-सेवाओं को एक ब्रांड के तहत लाए जाने के लिए एमएसई विभाग को प्रभावी कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। राज्य के उत्पादों- सेवाओं के लिए हिमालयन ब्रांड के लिए एक अंब्रेला लोगो तैयार किया जाएगा। यह लोगो हिमालयन ब्रांड के लिए उपयोग में लाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page